लोकपाल शब्द का अर्थ



http://ink-qualaab.blogspot.in

लोकपाल शब्द का अर्थ है " राजा" लोकशाही में पुनः राजा को लाना भारतीय संविधान और लोकतंत्र के  विरुद्ध है| जो न्यायिक व्यवस्था संविधान के दायरे में न्यायतंत्र के माध्यम से संचालित हो रही है उसे अपरोक्ष रूप से लोकपाल रूपी 'राजा' के हाथों में सौंपे जाने का उपक्रम कदाचित आज सफल होने जा रहा है|
जिस "दीन-हीन दुर्बल कमजोर दलित उपेक्षित उजड़े-पिछड़े लाचार वर्ग को संविधान के माध्यम से सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने का सहस्रों वर्षों के बाद अवसर मिला था उसे आज उसी संविधान के अंतर्गत गठित संसद के द्वारा राजा के रहमोकरम पर छोड़े जाने की राह बनाई जा रही है|
अफ़सोस की बात है कि जिस सदन में बाबा साहब के विचार के सैकड़ों की संख्या में समर्थक हों वहाँ लोकपाल रूपी राजा को कैसे पुनर्जीवित किया सकता है?
                   संविधान का हो रहा, देखो काम तमाम| राजा का ही दूसरा, लोकपाल है नाम||

No comments:

Post a Comment